एआईएफएफ ने मनितोम्बी के निधन पर शोक व्यक्त किया

न्यूज़ राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

नयी दिल्ली,(वार्ता): अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी लाइशराम मनितोम्बी सिंह के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया। पूर्व खिलाड़ी मनितोम्बी का शनिवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 39 वर्ष के थे। मनितोम्बी ने 2002 में बुसान एशियाई खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। वह भारतीय अंडर-23 टीम के भी सदस्य रह चुके हैं। वह 2002 में एलजी कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे।

यह भी पढ़े- https://sindhutimes.in/former-indian-football-player-manitombi-dies/

एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने कहा, “मनितोम्बी सिंह के निधन की खबर से काफी दुख पहुंचा। मैं अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।” महासंघ के महासचिव कुशल दास ने कहा, “मनितोम्बी एक कुशल फुटबॉलर थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” मनितोम्बी 2003-05 तक मोहन बागान के लिए खेलते थे और 2004 में उन्होंने गोल्ड कप जीता था। इसके बाद वह एयर इंडिया और सालगाओकार एफसी की ओर से भी खेले। उन्होंने संतोष ट्रॉफी में मणिपुर का प्रतिनिधित्व किया था।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/