अफगानिस्तान से 11 हिन्दू सिख भारत लाये गये

अंतर्राष्ट्रीय टॉप -न्यूज़ राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखेंhttps://www.youtube.com/watch?v=aWEF1gA70OY&feature=emb_title

नयी दिल्ली ,(वार्ता): अफगानिस्तान में आतंकवादियों की गिरफ्त से रिहा होने के बाद वहां के सिख एवं हिन्दू समुदाय के नेता निदान सिंह सचदेव तथा उनके समुदाय के अन्य दस लोग आज भारत पहुंच गये।

विदेश मंत्रालय ने रविवार शाम यहां एक बयान में बताया कि अफगानिस्तान के हिन्दू सिख समुदाय के करीब 11 सदस्य आज भारत में पहुंच गये हैं जिनमें से हिन्दू सिख समुदाय के नेता निदान सिंह सचदेव शामिल हैैं। श्री सचदेव 18 जुलाई को आतंकवादियों की गिरफ्त से रिहा हुए थे।
भारत सरकार ने इन सभी लोगों को उचित वीसा प्रदान किया है और उनके भारत आगमन का पूरा इंतजाम किया है। विदेश मंत्रालय ने परिवारों के सुरक्षित भारत पहुंचने में समुचित सहयोग प्रदान करने के लिए अफगानिस्तान सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ेंhttps://sindhutimes.in/modi-wishes-president-santokhi-suriname/
श्री सचदेव का अफगानिस्तान के पाकतिया प्रांत के चकमनी जिले में गत 22 जून को अपहरण किया गया था। भारत के अनुरोध पर अफगानिस्तान सरकार और कबीलाई नेताओं के प्रयासों से श्री सचदेवा की 18 जुलाई को सुरक्षित रिहाई हो सकी।
भारत ने इसके लिए अफगानिस्तान में बाहरी ताकतों के इशारे पर काम करने वाले आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया था और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के उत्पीड़न पर गंभीर चिंता जतायी थी। इसके बाद भारत सरकार ने हाल ही में अफगानिस्तान में अपनी सुरक्षा को खतरा महसूस कर रहे अफगान हिन्दू एवं सिख समुदाय के लोगों को भारत लाने का निर्णय लिया था।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें-http://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *