जस्टिस सुनीत कुमार बने हाईकोर्ट कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रयागराज

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=aWEF1gA70OY&feature=emb_title

प्रयागराज 26 जुलाई (वार्ता) न्यायमूर्ति सुनीत कुमार इलाहाबाद उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह पद पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायणन के सेवा अवकाश लेने से खाली हुआ था।
संघ ने जस्टिस नारायण की विदाई और अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार का अभिनंदन समारोह उच्च न्यायालय परिसर स्थित मार्बल हाल मे सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए आयोजित किया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य न्यायधीश गोविन्द माथुर थे।


समारोह में न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति वी के बिड़ला, न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायणन जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की और नये अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार को बधाई और शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें-https://sindhutimes.in/slaughterhouse-raid-bahraich-banned-meat-recovered/
मुख्य न्यायधीश गोविन्द माथुर ने न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायणन द्वारा संघ के अध्यक्षीय कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।और नये अध्यक्ष को बधाई दी।
संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बाल कृष्ण नारायणन द्वारा कर्मचारियों के कल्याण के लिये किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को संघ का स्वर्ण काल कहा और नव नियुक्त अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार का स्वागत किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने समारोह के अंत मे समस्त उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार ज्ञापित किया।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें-http://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *