सड़क हादसे में हुई दो की मृत्यु, दो बच्चे घायल

न्यूज़

सिंगरौली, मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के खुटार क्षेत्र में एक अन्य वाहन द्वारा टक्कर मार देने से बाइक सवार भाई बहन की मृत्यु हो गयी और दो बच्चे घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर शाम खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र में परसौना खुटार मार्ग पर एक तेज गति से आ रह चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे विजय कुमार (28) और उसकी बहन कोइन (26) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। बाइक सवार दो बच्चे भी घायल हुए हैं, जिनकी उम्र दो और छह वर्ष है। दोनों को सिंगरौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।