राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

नयी दिल्ली,(वार्ता): राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को 29 अगस्त शनिवार को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। उनके सम्मान में हर साल 29 अगस्त का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मे मनाया जाता है। श्री कोविंद ने कहा, “मेजर ध्यानचंद से लेकर आज के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं और प्रशिक्षकों के विषय में एक बात समान रूप से कही जा सकती है। आप सबके प्रयासों के बल पर विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ता रहा है। मेजर ध्यानचंद, खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य सभी देशवासियों के लिए भी एक आदर्श हैं। साधारण परिवेश तथा सुविधाओं के बीच उन्होंने अपनी निष्ठा व कौशल से हॉकी के मैदान में असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं।” उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है इसलिए नियमित रूप से योग और व्यायाम किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/make-it-to-top-ten-countries-in-the-2028-olympics-kovind/

श्री नायडू ने कहा,“खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।” श्री मोदी ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए, ‘‘आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनका हॉकी स्टिक से जुड़ा विलक्षण जादू कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।’’ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मेजर ध्यान चंद एक महान खिलाड़ी थे, उन्होंने ओलंपिक मे तीन स्वर्ण पदक जीते और अपनी जादुई तकनीक से करोड़ों खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी प्रतिभा, उपलब्धियाँ और मातृभूमि के प्रति समर्पण हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।” केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू ने सुबह ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर बताया और कहा कि ध्यानचंद जी ने भारतीय हॉकी को पूरे विश्व में पहचान दी। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुये नौजवान खिलाड़ियों को हाकी के जादूगर से प्रेरणा लेने तथा खेल के प्रति समर्पित होने का आग्रह किया है । मेजर ध्यानचंद का जन्म 1905 में इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 1926 से 1949 तक के अपने खेल कॅरियर में कुल 570 गोल किए, जो एक रिकॉर्ड है।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/