ओलम्पिक रिंग को टोक्यो खाड़ी से अस्थायी तौर पर हटाया गया

अंतर्राष्ट्रीय टॉप -न्यूज़ न्यूज़ स्पोर्ट्स

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

टोक्यो,(वार्ता): टोक्यो ओलम्पिक के लिए टोक्यो खाड़ी में स्थापित किये गए ओलम्पिक रिंग को रखरखाव के लिए गुरूवार को अस्थायी तौर पर हटा लिया गया। टोक्यो ओलम्पिक को कोरोना के कारण एक वर्ष के लिए स्थगित किया गया है। इस वर्ष 24 जुलाई से होने वाले टोक्यो ओलम्पिक अगले वर्ष 23 जुलाई से शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/governments-approval-mandatory-for-confucius-center/

टोक्यो रिंग वापस अपनी जगह दिसम्बर में लौटेगा जब इन खेलों की तैयारियों का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। ओलम्पिक रिंग को टोक्यो खाड़ी में सात महीने पहले स्थापित किया था। यह 15.3 मीटर ऊंचा और 32.6 मीटर चौड़ा है। इसकी साफ़-सफाई की जायेगी और सुरक्षा निरीक्षण से गुजरने के बाद इसे फिर से स्थापित किया जाएगा।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/