बस्ती में बाढ़ और कटान से 50 से अधिक गांव प्रभावित

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

बस्ती(ST News): उत्तर प्रदेश के बस्ती में सरयू नदी खतरे के निशान से 69 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ और कटान से 50 से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं| आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया है कि सरयू नदी खतरे के निशान 92.7 30 के बदले 93़ 420 मीटर पर बह रही है। नदी खतरे के निशान से 69 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी का रुख बढ़ाव की ओर है| सरयू नदी में गिरजा बैराज से 180107 क्यूसेक, शारदा बैराज से 160 996 क्यूसेक तथा सरयू बैराज से 8722 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है इससे नदी का जलस्तर बढ़ने के आसार हैं| उन्होंने बताया कि बाढ़ से बस्ती और हरैया तहसील के 50 से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं जिसमें पानी में 25 से अधिक गांव पूरी तरह गिरे हुए हैं|

यह भी पढ़ें – https://sindhutimes.in/mayawati-surrounded-the-government-on-the-killing-of-dalits-in-azamgarh/

प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत किट प्रदान किया गया है| बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ 50 नावें लगायी गयी है| नदी का दबाव किशुनपुर मौजपुर रिंग बांध पर तेज हो गया है| लालपुर विक्रमजोत कटोरिया चांदपुर बांध पर नदी का दबाव बढ़ गया है| नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही घाघरा पुल से होकर बाढ़ का पानी परसरामपुर क्षेत्र के गांव में जा रहा है| बाढ़ खंड विभाग द्वारा बांध की सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है| आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि बांधों की सुरक्षा के लिए दिन रात चौकसी बरती जा रही है|

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/