हरदोई में मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गोली लगने से घायल

अपराध उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ हरदोई

published by saurabh

इसे भी देंखें– https://www.youtube.com/watch?v=aWEF1gA70OY&feature=emb_title

हरदोई, (ST News): उत्तर प्रदेश में हरदोई के सांडी क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने के प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि सांडी इलाके में आज एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ईश्वरपाल ने बलात्कार किया। बुधवार सुबह पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाने जा रही थी। बारिश की वजह से रास्ते में पुलिस की मोटरसाइकिल फिसल गयी। उन्होंने बताया कि इस बीच दुष्कर्म का आरोपी ईश्वरपाल भाग गया। दुष्कर्मी के भागने की सूचना के बाद सांडी थाना पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसकी खोजबीन के लिए अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें–https://sindhutimes.in/malaika-told-fans-wear-mask/

पुलिस से बचकर भाग रहे दुष्कर्मी को पुलिस ने रुकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं रुका और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को उस पर गोली चलानी पड़ी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि ईश्वरपाल ने मंगलवार शाम को तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और उसके बाद फरार हो गया था।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें– http://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *