सावित्रीबाई फूले और फातिमा शेख महिलाओं के लिए मिशाल हैं- इमरान

इमेज गैलरी टॉप -न्यूज़ न्यूज़ रायबरेली

– पदम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले मनुवाद को समझने के लिए दलित महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी
– माता सवित्रीबाई फूले व फातिमा शेख की जयंती मनायी गयी।

Published by aprajita
रायबरेली, (संवाददाता)। जनपद के कुंदनगंज में भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फूले व माता फातिमा शेख की जयंती समारोह का आयोजन पिछड़ा अल्पसंख्यक दलित आदिवासी मंच (पदम) की जनपद इकाई ने किया जिसमें पदम के राष्ट्रीय डी.के. आनन्द मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

अल इमाम वेलफेयर (इण्डिया) के सदर इमरान हसन सिद्दीकी ने कहा कि कुरान की पहली आयत ही शिक्षा को लेकर आयी है। यदि महिला शिक्षित हो तो पूरा समाज शिक्षित हो जाता है, यह बात भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता ज्योतिबा बाई फूले और माता फातिमा शेख भलीभांति जानतीं थी। इसी लिए उन्होने महिलाओं की शिक्षा के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। माता फातिमा शेख ने महिलाओं को शिक्षित बनाने के लिए साबित्री बाई फूले को अपना घर तक दान कर दिया।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें;http://ratnashikhatimes.com/end-of-the-third-cycle-of-the-fourth-shell-bala-memorial-open-chess-competition-at-the-presision-chase-academy/

फातिमा शेखा और सावित्रीबाई फूले आज के परिवेश में महिलाओं के लिए मिशाल हैं। पदम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. आनंद ने दलित महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया उन्होने कहा कि मनुवादियों की मानसिकता समझने के लिए दलित महिलाओं को शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम में मो. हसनैन कुरैशी, डी.डी. कुशवाहा, बिन्दा प्रसाद मौर्य समेत अनेक लोगों ने अपने विचार रखे।

लखनऊ से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें;https://sindhutimes.in/abuses-which-happened-on-the-second-and-third-day-of-the-sydney-test-match-is-going-to-embarrass-the-gentleman-game-cricket-the-incident-which-happened-on-the-second-and-third-day-of-the-sydney-test-m/