बहराइच में घाघराघाट पुल का ज्वाइंट टूटा, आवागमन प्रभावित

उत्तर प्रदेश बहराइच

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के जरवल रोड में घाघराघाट पुल का जॉइंट टूटने से आवागमन प्रभावित हो गया है। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कर्मचारी जॉइंट की मरम्मतीकरण के लिए जुट गए हैं। लखनऊ-बहराइच हाईवे मार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र के घागरा घाट में संजय सेतु पुल स्थित है। इस मार्ग से लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और नेपाल के लोग आवागमन करते हैं।

दीपावली पर्व होने के चलते बसों में यात्रियों की काफी भीड़ देखी जा रही है। बुधवार को एकाएक घाघरा घाट पर बने पुल की जॉइंट टूट गई। इसकी सूचना क्षेत्रीय कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को दी। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ जरवल रोड थाने के पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने वन साइट यात्रा शुरू कर दिया है। एक साइड से वाहनों के आवागमन को देखते हुए हाईवे पर काफी भीड़ लग गई है। हाईवे पर विभिन्न चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है।

लखनऊ से सुबह 10:00 बजे चलने वाली रोडवेज बस जान में ही फंसी हुई है। ऐसे में रोडवेज बस व प्राइवेट चार पहिया वाहन में यात्रा करने वाले यात्री सड़क मार्ग पर ही जाम में फंसे हुए हैं। वही बहराइच से लखनऊ जाने वाले यात्री भी बीच रास्ते में ही जाम में फंसे हुए हैं। उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल ने बताया कि पुल की जॉइंट टूटी है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कर्मचारी जॉइंट को दुरुस्त करने में लगे हैं। जाट ग्रोथ होते ही आवागमन को दोनों साइड से बाहर कर दिया जाएगा।