खण्डवा। मध्यप्रदेश में खण्डवा संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर आज सुबह मतदान धीमी गति से शुरू हुआ। मौसम में हलकी ठंडक आने से लोग अपने घरो से देर से निकले। सुबह 10 बजे तक खण्डवा में औसत 12 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने सपत्नीक बुरहानपुर में मतदान किया तो वहीं कांग्रेस के राजनारायण सिंह ने अभी अपने गृहग्राम पुरनी में सपत्नीक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायते आई तो तत्काल उन्हें बदल दिया गया। खण्डवा में संत रैदास वार्ड के एक मतदान केन्द्र में दूल्हे राजा एज़ाज़ मोहम्मद ने निकाह से पहले अपना वोट डाला और लोगो से भी वोट डालने की अपील की।