महंगाई को लेकर प्रियंका और मायावती भाजपा सरकार पर हमलावर

टॉप -न्यूज़ लखनऊ न्यूज़

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट किया “त्यौहार का समय है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने त्यौहार से पहले महंगाई कम करने की बजाय गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, तेल, सब्जी के दाम आसमान पर पहुंचा दिए। चुनाव के समय भाजपा 1-2रू घटाकर जनता के बीच जाएगी, तब उसे करारा जवाब मिलेगा। जनता माफ नहीं करेगी।”

उधर बसपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया “केन्द्र व सभी राज्य सरकारें भी लोगों के रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं खासकर खाद्यान्न आदि की कीमतों को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रही हैं, जिसका दुष्प्रभाव आमजन-जीवन के साथ-साथ दीपावली जैसे खास पर्वों पर भी पड़ा है। सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें, गौरतलब है कि पिछले हाल के महीनों में पेट्राेलियम पदार्थो और खाद्य तेल की कीमतें लगातार बढ़ने से खासकर निम्न और मध्यम वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। महंगाई को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष भी समय समय पर भाजपा सरकार पर प्रहार करते रहे हैं।