नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देशवासियों को भैयादूज की शुभकामनाएं देते हुए उसे नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बताया है। श्री नायडू ने शनिवार को यहां एक संदेश में कहा कि नारी का सम्मान किसी भी समाज के सभ्य होने का प्रमाण है।
श्री नायडू ने कहा,“भाई बहनों के स्नेह के पावन पर्व भैयादूज के अवसर पर हमारी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मां, बहनें, बेटियां हमारे परिवार, हमारे समुदाय का केंद्र होती हैं, हमारी संस्कृति की धुरी होती है। नारी का सम्मान किसी भी समाज के सभ्य होने का प्रमाण है।”