यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त : पांडे

न्यूज़ राजनीती लखनऊ न्यूज़

Published By Anant Bhushan 

सुलतानपुर,   समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और इसमें निरंतर वृद्धि हो रही है।

लखनऊ से शाहगंज जाते समय श्री पांडे जिले के पूर्व विधायक स्वर्गीय अशोक पांडे के आवास पर रुके और परिजनों का हाल-चाल लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है प्रदेश में अपराधी बेलगाम है, चोरी, डकैती, हत्या, छिनैती, दुराचार सहित सभी प्रकार के अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। जहाँ पुलिस बैठी है, वहीं बगल में ही अपराधी गोली मार कर चला जाता है। पुलिस ऐसे तमाम घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पा रही है। बाद में पुलिस के साथ भी अपराधी वही बरताव कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद बोलतें है कि गोली मारो तो वही अपराधी भी कर रहे हैं। मौजूदा सरकार में लोग दहशत में जी रहे है। निर्दोष लोगों की जान ली जा रही है।

कोरोना के मुद्दे पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की सरकार की व्यवस्थाएं इस महामारी में कुछ नहीं है। लोग बीमारी से परेशान हैं। सर्वाधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए है। कोरोना होने पर उन्हें जहां आइसोलेट किया जा रहा है। वहां पर व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर में इस खराब व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने ही बवाल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *