पुरानी रंजिश में दो को गोली मारी

उत्तर प्रदेश प्रदेश

sindhutimes;

 

नामजदों पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी

सुल्तानपुर(संवाददाता)। पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायर झोंक दिया। हमले में दो लोग को गोली लगी है। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।
सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मूंगर गांव में बीते गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने इमाम बारगाह की जमीन पर बनाये गए पिलर को जेसीबी से खोद दिया था। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। साथ ही कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई भी की थी। मुकदमा दर्ज किए जाने से खार खाये विपक्षियों ने मंगलवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे दूसरे पक्ष के मूंगर निवासी कर्रार हुसैन (65) व वकार खान (24) को उनकी गांव स्थित डेयरी पर पहुंच हमला बोल दिया। फायरिंग में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक दोंनो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। सीओ जयसिंहपुर दलबीर सिंह ने बताया दो लोग जख्मी हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े:https://sindhutimes.in/professor-surendra-kumar-jaiswal-former-head-of-the-department-of-ancient-indian-history-and-archeology-of-lucknow-university/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *