प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियां उफान पर

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश प्रयागराज

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

प्रयागराज, (ST News): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 13- 13 सेंटीमीटर की रफ्तार से वृद्धी हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रविवार को 12 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.58 मीटर, छतनाग में 74.54 और नैनी में यमुना 75.17 मीटर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.56 मीटर, छतनाग में 74.54 और नैनी में यमुना 74.04 मीटर दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े- https://sindhutimes.in/will-open-a-hospital-in-the-name-of-parashurama-mayawati/

उन्होने बताया कि शनिवार की तुलना में फाफामऊ में गंगा का जलस्तर क्रमश: दो, सेंटीमीटर, छतनाग में 13 सेंटीमीटर और यमुना 13 सेंटीमीटर अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। उन्होने बताया कि लगातार दोनो नदियों के जलस्तर में बढोत्तरी को देखते हुए स्नानार्थियों को निर्धारित सीमा से आगे जाने से मनाही कर दी गयी है। तीर्थपुरोहितों को उनके सामान के साथ पीछे हटा दिया गया है। तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर चुके हैं। अब नदियों का पानी कछारी इलाके में बढ़ रहा है। सभी घाटों पर जल पुलिस के गोताखोरों के साथ ही बाढ़ राहत दल पीएसी के जवान तैनात किए गये हैं।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *