‘एक विलेन 2’ में काम करेंगे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ मनोरंजन

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

मुंबई,(वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म ‘एक विलेन 2’ में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी और फिल्मकार एकता कपूर इन दिनों फिल्म ‘एक विलेन’ का दूसरा भाग ‘एक विलेन 2’ बना रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। कहा जा रहा है कि अब इस फिल्म में अर्जुन कपूर की भी एंट्री हो गई है।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/shivraj-congratulates-two-sportspersons/

पहले अर्जुन कपूर वाली भूमिका आदित्य रॉय कपूर करने वाले थे लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया और इसके बाद अर्जुन कपूर को फिल्म के लिये एप्रोच किया गया। मोहित और अर्जुन ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में साथ काम कर चुके हैं इसलिए दोनों एक-दूसरे को अच्‍छी तरह से जानते हैं।‘एक विलेन 2’ में दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में प्रदर्शित ‘एक विलेन’ में रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *