शिवराज ने दो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

भोपाल,(वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के दो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार मिलने पर उनकी सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। मध्यप्रदेश के शाजापुर के मलखम्ब प्रशिक्षक योगेश मालवीय को द्रोणाचार्य अवार्ड तथा ग्वालियर के दिव्यांग पैरा तैराक सत्येन्द्र सिंह लोहिया को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार दिए जाने की शुक्रवार को घोषणा की गयी थी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मलखम्ब एवं तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर दोनों खिलाड़ियों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। हमें आप पर गर्व है। मलखम्ब को मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य खेल का दर्जा प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/2022-will-prove-to-be-a-big-year-for-womens-cricket-lenning/

मलखम्ब खेल प्रशिक्षक के रूप में योगेश मालवीय ने अपना अद्वितीय योगदान दिया है। उन्हें वर्ष 2012 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा विश्वामित्र अवार्ड से तथा वर्ष 2018 में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा मलखम्ब के शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है। सत्येन्द्र सिंह लोहिया दिव्यांग पैरा तैराक के रूप में केटलीना चैनल को 11 घंटे 34 मिनट की अल्प अवधि में पार कर पहले एशियाई तैराक बने तथा उन्होंने इंग्लिश चैनल को 12 घंटे 24 मिनिट में पार कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया। उन्होंने चार अंतर्राष्ट्रीय तथा सात राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में कुल 28 पदक अर्जित किए। मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें वर्ष 2014 में प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवार्ड दिया था।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/