ऐश्वर्या ने फैन्स को दुआओं के लिये कहा शुक्रिया

न्यूज़ मनोरंजन राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=aWEF1gA70OY&feature=emb_title

मुंबई,(वार्ता): बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने फैन्स को उन्हें दुआ देने के लिये शुक्रिया अदा किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पुत्री आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट 12 जुलाई को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद दोनों घर में ही आइसोलेशन में थीं। मां-बेटी को बुखार और गले में दर्द की शिकायत के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद 17 जुलाई ऐश्वर्या और उनकी बेटी को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना को मात देने के बाद ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ऐश्वर्या राय ने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही उन्होंने अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर ​किया है।

यह भी पढ़ें–https://sindhutimes.in/malaika-told-fans-wear-mask/

इस पोस्ट में उन्होंने बेटी आराध्या के साथ फैंस का शुक्रिया अदा किया है। ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेटी के साथ हाथ जोड़कर और दिल बनाए नजर आ रही हैं। वहीं, इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आप सभी की दुआओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे, एंजेल आराध्या, एबी यानी अभिषेक और पा यानी अमिताभ के लिए आप सभी ने जो भी चिंता जताई हमारे लिए प्रार्थना की। उन सभी के लिए दिल से शुक्रिया। भगवान आप सभी पर भी अपनी कृपा बनाए रखें। आपके और आपके परिवार वालों के लिए मेरा प्यार। सुरक्षित रहिए, आप सभी को प्यार।”

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें– http://ratnashikhatimes.com/