पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने देश के 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने पर आज कहा कि भारतीय टीकाकरण की गति दुनिया में सबसे तेज है। डॉ. जायसवाल ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में चल रहे विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसे देखकर आज हर देशवासी को गर्व हो रह है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत की मजबूत इच्छाशक्ति ने टीकाकरण में विकसित देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत ने दुनिया के कई देशों की आबादी से कई गुना टीकाकरण का रिकॉर्ड तो बनाया ही है साथ ही साथ टीकाकरण की रफ्तार के मामले में भी दुनिया में सबसे आगे निकल गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय टीकाकरण की तेज गति देखकर आज पूरी दुनिया हैरान है।