भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

अंतर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश मनोरंजन राष्ट्रीय लखनऊ न्यूज़ हेल्थ

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

नयी दिल्ली,(वार्ता): भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1606 – विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक मैकबेथ का पहली बार मंचन किया गया।

1871 – प्रसिद्ध चित्रकार एवं लेखक अबनिंद्रनाथ टैगोर का जन्म।

1905 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार की घोषणा की।

1925 – प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का जन्म ।

1941 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान कवि एवं लेखक रवींद्रनाथ टैगोर का निधन।

1960 – आइवरी कोस्ट ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

यह भी पढ़े- https://sindhutimes.in/digital-poet-conference-on-indias-independence-day-in-london/

1966 – अमेरिका में मिशिगन राज्य के लैंसिंग में नस्लभेदी दंगे भड़के।

1975 – दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म।

1985 – गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।

1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरुआत की।

1991 – ईरान के पूर्व प्रधानमंत्री शापोर बख्तियार की हत्या कर दी गई।

2012 – नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।

2013 – पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत ।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/