लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यू सुभम सिटी पंडित खेड़ा निवासी अनिल गुप्ता की पत्नी 54 वर्षीय श्रीमती आरती गुप्ता ने आज तड़के घर के आंगन में सिढ़ी की रेलिंग में दुप्ट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली,जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार श्रीमती आरती गुप्ता के पति अनिल गुप्ता बीमार थे और दिल्ली में उनका उपचार रहा था और ठीक होने के बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी के बाद वह घर आये थे। कल दिन पर श्री गुप्ता का हाल जानने उनके परिचित एवं रिश्तेदार आये थे और घर में चहल पहल थी। आरती गुप्ता काफी खुश नजर आ रही थी। आज तड़के उन्हाेंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।