कौशांबी सड़क हादसे में बाइक सवार की मृत्यु

उत्तर प्रदेश

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में आज हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसकी मां घायल हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सराय अकिल इलाके के कनैली चौकी क्षेत्र के छेकवा गांव निवासी चिरौंजी लाल का पुत्र सुरजीत कुमार अपनी मां राजकुमारी के साथ बाइक से पेरवा गांव जा रहा था।
बेनी रामकटरा सराय अकिल मार्ग पर स्थित कूरा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सुरजीत की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।