एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वह टीवी शो बिग बॉस-13 के विजेता थे। बालिका वधू से वह घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। वे 40 साल के थे। सिद्धार्थ की डेड बॉडी मुंबई के कूपर अस्पताल में रखी गई है। यहीं उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वे रात में कुछ दवाइयां लेकर सोए थे, लेकिन यह सामने नहीं आया है कि उन्होंने कौन सी दवा ली थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात ही उन्होंने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। इसके बाद वे दवा खाकर जल्द सोने चले गए। सुबह उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिग बॉस सीजन-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी उम्र 40 साल थी। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई।
बिग बॉस में साथ रहे एक्टर्स ने कहा- भरोसा नहीं हो रहा
बिग बॉस सीजन-13 में उनके साथ पार्टिसिपेंट रहे एक्टर बिंदू दारा सिंह ने कहा, “इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है। वो बहुत फिट थे और खूबसूरत थे। वे बहुत बढ़िया इंसान थे। जो आदमी इतना फिट हो, वो भी सुरक्षित नहीं है तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। उनका जाना हम सब लोगों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।