रैगांव में कांग्रेस की बढ़त, खंडवा, पृथ्वीपुर और जोबट में भाजपा आगे

राजनीती

भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुरुआती रुझान में खंडवा संसदीय क्षेत्र और जोबट तथा पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बना ली है, हालाकि रैगांव विधानसभा सीट पर शुरुआत में पिछडने वाली कांग्रेस ने तीसरे दौर में 50 से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। शुरुआती खबरों के अनुसार दो से तीन दौर की मतगणना के बाद उपचुनावों में यह तस्वीर उभर कर सामने आयी है।

हालाकि यह बढ़त अभी निर्णायक नहीं कहीं जा सकती है। खंडवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, कांग्रेस के राजनारायण सिंह पुरनी से आगे हैं। इसी तरह जोबट से भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत, कांग्रेस के महेश पटेल से आगे चल रहे हैं और पृथ्वीपुर से भाजपा के शिशुपाल सिंह, कांग्रेस के नितेंद्र सिंह राठौर पर बढ़त बनाए हुए हैं। सतना जिले के रैगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा शुरुआत में पिछले के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी से मामूली अंतरों के साथ आगे चल रही हैं।