ईश्वर चंद्र विद्यासागर को हर्षवर्धन ने दी श्रद्धांजलि

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती राष्ट्रीय

इसे भी देंखें– https://www.youtube.com/watch?v=aWEF1gA70OY&feature=emb_title

नयी दिल्ली (वार्ता): केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने महिलाओं के हक के लिए आवाज बुलंद करने वाले प्रसिद्ध समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया,“ प्रसिद्ध समाज सुधारक , स्वतंत्रता सेनानी एवं बंगाल में नवजागरण के प्रणेता ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/congress-demanded-for-price-publication-rafale/

पुरुष प्रधान समाज में वे ऐसी शख्सियत थे जो महिलाओं के हक में कार्य करते थे। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।” ईश्वर चंद्र विद्यासागर विधवा विवाह के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह कानून पारित कराने के लिए जनमत तैयार किया, जिससे वर्ष 1856 में विधवा पुनर्विवाह कानून पारित हो सका। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने बाल विवाह और बहुपत्नी प्रथा का पुरजोर विरोध किया। उनका निधन 70 साल की आयु में 29 जुलाई 1891 में हुआ।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/