महाराष्ट्र में कोरोना के मामले घटे

राष्ट्रीय

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर गुरुवार को 39,000 के करीब पहुंच गयी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस दौरान 3,320 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,34,557 हो गयी। इसी अवधि में 61 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,38,725 पहुंच गया। राज्य में 4,050 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 63,53,079 हो गयी।
इस दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 793 की गिरावट दर्ज की गयी। राज्य में फिलहाल 39,191 सक्रिय मामले हैं और यह केरल के बाद पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। केरल में 1.60 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। राज्य में कोरोना रिकवरी दर फिलहाल 97.22 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।