मस्जिद नहीं जलाई गई त्रिपुरा को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही: पुलिस

टॉप -न्यूज़

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस ने बुधवार को लोगाें को सतर्क करते हुये कहा कि कुछ लोग फर्जी सोशल मीडिया आईडी का इस्तेमाल कर राज्य को लेकर फर्जी खबरें/अफवाहें फैला रहे हैं। त्रिपुरा पुलिस ने आज ट्वीट किया, “कुछ लोग फर्जी सोशल मीडिया आईडी का इस्तेमाल कर त्रिपुरा को लेकर फर्जी खबरें/अफवाहें फैला रहे हैं। यह सूचित किया जाता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल सामान्य है।”

त्रिपुरा पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “उत्तरी त्रिपुरा के पानीसागर में कल की विरोध रैली के दौरान कोई मस्जिद नहीं जलाई गई है। सोशल मीडिया पर साझा की जा रहीं जलती हुई या क्षतिग्रस्त मस्जिद की तस्वीरें फर्जी हैं। ये तस्वीरें त्रिपुरा की नहीं हैं। ये तस्वीरें कुछ देशों की हो सकती हैं।”