मध्यप्रदेश में विद्युत अधिकारी और कर्मचारी आज से हड़ताल पर

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश में बिजली विभाग के 70 हजार से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए, जिसके चलते प्रदेश भर में बिजली सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एंप्लाइज एवं इंजीनियर्स के संयोजक वी के एस परिहार ने यहां यूनीवार्ता को बताया कि मंहगायी भत्ता, इंक्रीमेंट सहित अन्य मांगों को लेकर आज से प्रदेश भर के 70 हजार से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी हड़लात पर चले गए हैं।

उन्होंने बताया कि हड़ताल में 30 हजार नियमित, छह हजार संविदा कर्मचारियों के अलावा 35 हजार ‘आउटसोर्सेस’ कर्मचारी शामिल हैं। श्री परिहार ने बताया कि भोपाल के गोविंदपुरा बिजली कार्यालय के गेट पर कर्मचारियों धरना पर बैठे हैं। इसी तरह प्रदेश के अन्य स्थानों पर अधिकारी एवं कर्मचारी अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।