धनतेरस पर प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों को शुभकामना

राष्ट्रीय

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को धनतेरस पर्व पर शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी इस समय जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र महासम्मेलन सीओपी26 में भाग लेने के लिए ग्लास्गो में हैं। श्री मोदी ने वहां से ट्वीट किया, ‘सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं।’ धनतेरस का त्योहार दीपावली से पूर्व का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है और इसे इस वर्ष आज मनाया जा रहा है।

धनतेरस पर हिंदु सबके धन-ऐश्वर्य, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए देवी लक्ष्मी, देवता कुबेर और देवताओं के वैद्य धनवंतरी की पूजा करते हैं। इस दिन नई चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है।