नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रसिद्ध गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर एस एन सुब्बाराव के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री नायडू ने गुरुवार को जारी एक संदेश में कहा कि डॉ. सुब्बाराव को युवाओं को श्रमदान के लिए प्रेरित करने और चंबल घाटी में दस्युओं का समर्पण कराने के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। श्री नायडू ने कहा, “दुख की इस घड़ी में डॉक्टर सुब्बाराव के परिजनों और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”