लीबिया तट से बचाए गए 302 अवैध प्रवासी: संयुक्त राष्ट्र

अंतर्राष्ट्रीय

त्रिपोली। लीबिया के तट से कुल 302 अवैध प्रवासियों को बचाए है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त ने शुक्रवार को दी। संरा के मुताबिक सभी प्रवासी अब वापस लीबिया लौट आए हैं। संरा एजेंसी ट्वीट कर कहा, एजेंसी ने ट्वीट कर बताया, ‘कल रात चलाए गए तीन अभियानों में 302 प्रवासियों को समुद्र तट से बचाया गया और उन्हें वापस त्रिपोली और जाविया में ले जाया गया।’

संरा एजेंसी ने बताया कि बचाए गए शरणार्थियों में 50 महिलाएं और 22 बच्चे हैं। इंटरनेशनल रेड क्रॉस की तरफ से बचाए गए सभी लोगों को चिकित्सकीय सहायता और राहत सामग्री प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि साल 2011 में दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी के शासन के पतन के बाद से लीबिया अराजकता का माहौल है। इस वजह से यहां के लोग बेहतर जीवन के तलाश में यूरोप का रूख करना चाहते हैं।

ये लोग इन देशों में अवैध तरीकों से पहुंचने के लिए समुद्री रास्तों का चयन करते हैं। ये लोग भूमध्य सागर को पार कर यूरोपीय देशों के तटों तक पहुंचते हैं।