पेट्रोल-डीजल ने दी बड़ी खुशखबरी : कच्चे तेलों की कीमतों में बड़ी गिरावट

व्यापार

दिल्ली के बाजार में शनिवार को पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा, वहीं डीजल भी 89.27 रुपये प्रति लीटर पर है।

डीजल की कीमतों में 3 दिनों से जारी गिरावट आज थम गई है। आज देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल के दाम बीते 35 दिनों से स्थिर बने हुए हैं। यह अभी भी 17 जुलाई को तय की गई कीमतों पर ही स्थिर है। दूसरी ओर कच्चे तेल के बाजार में भी नरमी बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में कच्चा तेल 7 प्रतिशत डूब चुका है। ब्रेंट क्रूड का दाम (Brent Crude Price) बीते चार महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच जहां कच्चे तेल की मांग कम है।

कच्चे तेल में गिरावट
दुनिया भर में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इसके डेल्टा वेरिएंट के मामले दिनों-दिन बढ़ रहे हैं। इस वजह से कच्चे तेल के बाजार में लगातार मंदी का दौर जारी है। इस समय ब्रेंट क्रूड का दाम बीते चार महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को भी देखें तो कच्चा तेल काफी टूटा। कल कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.37 डॉलर प्रति बैरल घट कर 65.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.27 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 62.32 डॉलर पर बंद हुआ।