दिल्ली पुलिस को मिले नए 381 उप निरीक्षक

राष्ट्रीय

नयी दिल्ली। इंग्लिश में एचडी पीएचडी और एमटेक की पढ़ाई कर चुके कई युवकों सहित 381 उप निरीक्षक जरूरी प्रशिक्षण लेने के लिए गुरुवार को दिल्ली पुलिस में शामिल कर लिए गए। पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने झरोदा कलां पुलिस प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पासिंग परेड के दौरान उन्हें अपने पद की शपथ दिलाई।
नए उप निरीक्षकों में इंग्लिश से पीएचडी, एमटेक, एमबीए और बीसीए की पढ़ाई कर चुके युवक भी शामिल है। उप निरीक्षकों में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासी हैं। इनमें सबसे अधिक 140 हरियाणा के हैं। दिल्ली के 94 उत्तर प्रदेश 62, राजस्थान से 52, बिहार से 13, मध्य प्रदेश के आठ झारखंड के तीन पंजाब और उत्तराखंड के 2-2 के अलावा महाराष्ट्र, नागालैंड चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और दादर नगर हवेली के एक-एक युवक शामिल है।