झारखंड में कोरोना संक्रमित 9 नये मरीज मिले, 9 हुए ठीक

न्यूज़ हेल्थ

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से नौ मरीज ठीक हुए है जबकि नौ नये मरीज भी मिले हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से चार,गढ़वा से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज मिले है। कोरोना से राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 348415 हो गया हैं और कुल 15394161सैंपल की जांच अब तक की गयी है। राज्य में कोरोना के 130 सक्रिय मामले बचे हैं जबकि कोरोना के 343150 मरीज अब तक राज्य में ठीक हुए हैं। राज्य में 5135 मरीज की मौत अब तक कोरोना से हुई हैं। सबसे अधिक कोरोना के 60 सक्रिय मामले राजधानी रांची में है।