Yes Bank के शेयर आज सुबह 11.07 मिनट पर 0.46% ऊपर 10.85 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। अगर आपने भी Yes Bank के शेयरों में पैसा लगाया है या लगाने की सोच रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि Yes Bank के शेयरों पर एनालिस्ट्स की क्या राय है।
Centrum Broking के टेक्निकल और डेरिवेटिव इक्विटी रिसर्च के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट निलेश जैन ने कहा कि Yes Bank के शेयर नेगेटिव सेंटीमेंट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
जैन ने कहा कि Yes Bank के शेयरों ने अपने बड़े सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया है। इसका यह सपोर्ट लेवल 11.10 रुपए पर था। लंबे समय तक कंसॉलिडेशन के बाद Yes Bank के शेयरों में यह ब्रेकडाउन आया है।
नीलेश जैन Yes Bank के मौजूदा निवेशकों को सजग रहने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस शेयर में टेक्निकल के नाम पर ज्यादा कुछ नहीं है। लिहाजा बेहतर यही है कि Yes Bank के बजाय किसी दूसरे सरकारी या प्राइवेट बैंक में निवेश किया जाए।
नीलेश जैन को उम्मीद है कि Yes Bank के शेयर एकबार फिर 12-12.50 रुपए के लेवल पर आ सकते हैं। लेकिन वह निवेशकों को यही सुझाव दे रहे हैं कि Yes Bank के शेयरों में कोई ताजा निवेश ना करें।
हालांकि ट्रेडर्स के तौर पर अगर फिर भी कोई Yes Bank के शेयरों में निवेश करना चाहता है तो उसे 9-9.50 रुपए पर एंट्री लेनी चाहिए। जैन ने यह भी कहा कि सही मौका देखकर निवेशकों को Yes Bank से निकल जाना चाहिए।
Yes Bank के शेयर फिलहाल अपने 52 हफ्तों के हाइ से 50 % नीचे ट्रेड कर रहे हैं। 11 दिसंबर 2020 को Yes Bank के शेयरों का 52 हफ्तों का हाई 20.75 रुपए था। जबकि इसका 52 हफ्तों का लो 10.50 रुपए है। Yes Bank ने 23 अगस्त 2021 को अपना एक साल का लो छुआ है।
Yes Bank ने अतुल मलिक और रेखा मूर्ति को बोर्ड के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के तौर पर नियुक्त किया है। इसी के साथ अब Yes Bank के बोर्ड के सदस्यों की संख्या 10 हो गई है।