published by Aprajita
अहमदाबाद;पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मंडल के प्लाज्मा दान करने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया।मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने शुक्रवार को बताया कि प्लाज्मा दान करने वाले मंडल के छह साहसिक रेल कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।श्री झा ने बताया कि इन साहसिक कर्मचारियों ने कोविड-19 से पीड़ित रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लोगों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान कर मानवता के प्रति यह अभूतपूर्व सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुनील बिश्नोई ने भी सभी कर्मचारियों के इस नेक काम की सराहना की।