वेंकैया ने निलंगेकर के निधन पर जताया शोक

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

नयी दिल्ली(वार्ता): उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजी राव पाटिल निलंगेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री नायडू ने बुधवार को एक संदेश में कहा, “महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवाजी राव पाटिल निलंगेकर के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। राज्य के विकास तथा जनता के कल्याण के लिए किए गए उनके कार्यों को आदर पूर्वक याद किया जाता रहेगा।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/disputed-babri-masjid-demolition-case-to-be-decided-by-31-august/

शोक संतप्त परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।” एक अलग संदेश में श्री नायडू ने लेबनान की राजधानी बेरूत में धमाकों में जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “बेरूत में धमाकों में हुई जान माल की क्षति के बारे में जानकर दुखी हूं। प्रभावित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/