लखनऊ समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड, कोहरा छाया-बढ़ रही गलन

इमेज गैलरी उत्तर प्रदेश लखनऊ न्यूज़

लखनऊ;  यूपी ठंड की चपेट में है। कई जनपदों में शीतलहर चल रही है। यहां दस डिग्री तक पारा में गिरावट पाई गई है। वहीं, राजधानी में भी हवा-कोहरा बना हुआ है। सुबह लोग ठिठुरते नजर आए। पार्कों में भी मॉर्निंग वॉकर्स की तादाद घट गई है।

राज्य में पहाड़ों से नम हवा आ रही हैं। यहां चल रहीं उत्तरी-पश्चिमी हवा गलन बढ़ा रही हैं। वहीं कोहरा भी छाया हुआ। ठंड से जनजीवन बेहाल है। दिन में कुछ ही देर धूप निकलती है। इसके बाद कोहरा सूरज को दोबारा ढक लेता है। राजधानी में भी ठंड का सितम लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें :https://www.nykaa.com

सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

इन जनपदों में गिरा पारा

कई जनपदों में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम पारा में गिरावट आ रही है। रविवार को बहराइच में 10.8 डिग्री तक अधिकतम पारा गिर गया। ऐसे ही हरदोई में 7.5 डिग्री पारा लुढ़क गया। लखीमपुर खीरी में 8.2 डिग्री पारा में कमी है।

गोरखपुर में 10.6 डिग्री तापमान नीचे आ गया। ऐसे ही बलिया में 6.6 डिग्री तापमान सामान्य से कम पाया गया। बरेली-शाहजहांपुर में भी सात डिग्री से नीचे अधिकतम तापमान आया। वहीं इन जनपदों के न्यूनतम तापमान में भी दो से पांच डिग्री तक की गिरावट पाई गई है। वहीं, प्रदूषण का प्रकोप भी बढ़ रहा है। अभी तक तीन सौ नीचे रहा लखनऊ का एक्यूआइ रविवार को चार सौ पार कर गया।

यह भी पढ़ें :http://लखनऊ के चौक में छह दुकानें https://sindhutimes.in/the-capital-came-to-a-surprise-on-monday-morning-six-