जौनपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अपराध उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

जौनपुर ,(ST News): उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जफराबाद क्षेत्र के एक गाँव में किशोरी के साथ गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस उपाधीक्षक नगर सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि जफराबाद क्षेत्र के एक गांव के निषाद बस्ती में शुक्रवार को सुबह ननिहाल में आई एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया । उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को जफराबाद क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर में गोद भराई कार्यक्रम में गाजीपुर के खानपुर क्षेत्र से एक किशोरी अपने परिजनों के साथ ननिहाल में आई हुई थी। तब से वह ननिहाल में रुकी हुई थी। शुक्रवार को सुबह छह बजे घर से थोड़ी दूर शौच के लिए गई हुई थी।

यह भी पढ़े- https://sindhutimes.in/yogi-inaugurates-hospital-in-noida-at-a-cost-of-rs-344-crore/

गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति की बुरी नजर, उस पर पहले से थी। अकेला देख युवती को दबोच लिया। उसके साथ मुंह काला कर उसकी मासूमियत को बर्बाद कर दिया। घटना के बाद किसी को न बताने की धमकी भी दी। नाबालिक घर लौटने के बाद रोने लगी। डरी और सहमी थी। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी के नाना, मामा तथा अन्य ननिहाल पक्ष के लोगों ने जफराबाद थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *