सुधीर सक्सेना बने आरम्भ अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स दिल्ली के प्रभारी

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

नयी दिल्ली,(वार्ता): लगभग 20 वर्षो से मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में खुद को एक शानदार खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर चुके सुधीर सक्सेना को आरम्भ अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स (सम्बद्ध ओकिनावा कोशिकी गोजू रियू कराते डू शिरेनकान इंडिया) की नई दिल्ली इकाई का प्रभारी बनाया गया है। सुधीर सक्सेना को प्रभारी बनाए जाने पर संस्था के सभी प्रशिक्षक, संस्था के संस्थापक सेंसेई अजित कुमार श्रीवास्तव और संस्था के संरक्षक, अभिभावक एवं मार्गदर्शक सेंसेई डी बी राय ने शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी आरम्भ अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई अजित कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि सुधीर ने लगभग 20 वर्षों से मार्शल आर्ट के क्षेत्र में अपने परिश्रम के बल पर खुद को एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में प्रतिस्थापित किया है।

यह भी पढ़ें-  https://sindhutimes.in/election-commissions-new-guidelines-will-benefit-ruling-party-congress/

उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति सेना का गठन भी सुधीर की देख रेख में दिल्ली में प्रारम्भ किया जा रहा है। यह सिर्फ प्रदेश स्तर पर ही नहीं बल्कि देश के स्तर पर भी शक्ति सेना का परचम फैलाने के लिए संकल्पित है जहां बालिकाएं एवं महिलाएं मार्शल आर्ट्स की विधाओं में प्रशिक्षित हो और खुद को सशक्त बनाएं। साथ ही एकेडमी द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं को रोजगार के लिए पूरे देश में एक अभियान की भी विशेष योजना बनायी गयी है,जिससे प्रत्येक मार्शल आर्टिस्ट् को स्वरोजगार की व्यवस्था हो और वह आत्मनिर्भर बन सके। प्रदेश के प्रत्येक जिलों में आत्मरक्षा केन्द्र खोलने की भी योजना पर कार्य किया जाएगा। सुधीर को इस दायित्व के सकुशल निर्वहन के लिए मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षकों के साथ अखिलेश रावत, दीप अगस्ति, डॉ कुंवर साहनी, प्रमोद कुमार सिंह ने बधाई दी।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/