हाथरस घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश राजनीती

published by Ujagar 

बागपत (संवाददाता ) । उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत तहसील में हाथरस गैंगरेप और हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी(सपा) कार्यकर्ताओं तथा एनएसयूआई के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी दुर्गेश मिश्रा को सौंपकर पीड़िता के परिजनों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा व दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
गौरतलब है कि हाथरस गैंगरेप की घटना से लोगों में आक्रोश है। एनएसयूआई सदस्यों व सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि योगी सरकार में महिलाओं व लड़कियों के साथ आए दिन छेड़खानी व दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाओं को घर से निकलना दूभर हो गया है। वे एक तरह से घरों में कैद होकर रह जाएगी। इसके बाद घटना के विरोध में एनएसयूआई सदस्यों व सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।