बस्ती मे सरयू के तेवर नरम,तटबंधों पर खतरा बढ़ा

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

बस्ती(ST News): उत्तर प्रदेश के बस्ती में खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी की तेज कटान से तटबंध पर दवाब बढ़ा है वहीं सात गांवों मे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिले में सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है लेकिन नदी अभी भी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी की तेज कटान से जिले के सात गांव को खतरा पैदा हो गया है| नदी खतरे के बिंदु 92.730 के बदले 92 दशमलव 750 पर बह रही है| निखत ने केबिन से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है| नदी का जलस्तर प्रति घंटे एक सेंटीमीटर घट रहा है| बाढ़ का प्रकोप कम होने के साथ ही साथ तेज कटान से 7 गांव को गंभीर खतरा पैदा हो गया है| नदी संदलपुर गांव को काट रही है,इसके अलावा भरथापुर चांदपुर कल्याणपुर बिलासपुर टकटकवा गांव में भी कटान कर रही है|

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/15-fertilizer-shops-suspended-in-basti/

नदी की कटान से इन गांवों के नागरिक परेशान हैं| नदी का दबाव तेज होने के कारण संदलपुर गांव को बचाने के लिए गए बनाया गया कटर क्षतिग्रस्त हो गया है और बंबू बेस नदी में बह गया है। नदी का दबाव कटोरिया चांदपुर गौरा सैफाबाद तथा लालपुर विक्रमजोत बांध पर बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि बांधों की सुरक्षा के लिए बाढ़ खंड विभाग के अधिकारी और कर्मचारी निरंतर प्रयासरत हैं| बांध की निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है| बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नागरिकों की सहायता के लिए प्रशासन द्वारा राजस्व स्वास्थ और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है| बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों को राहत किट पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने के साथ ही पशुओं का टीकाकरण भी किया जा रहा है|

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *