सफाई के मामले में उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले को पांचवा स्थान

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

सहारनपुर(ST News): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले को राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में 49वां और राज्य में पांचवा स्थान मिला है। मण्डलायुक्त संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि देश में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सहारनपुर को राष्ट्रीय स्तर पर 49 वां स्थान व राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। श्री सिंह ने इस उपलब्धि के लिये नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह व उनकी टीम को बधाई दी है वहीं मंडलायुक्त ने सहारनपुर के प्रदर्शन को सराहा है।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/bjps-lost-hard-working-member-yogi/

उन्होंने कहा कि हमें अभी इस दिशा में और कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के लिए सभी नागरिकों को और जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह व नगर आयुक्त व उनकी टीम के साथ ही महानगर के लोगों को इस उपलिब्ध के लिए बधाई दी। श्री कुमार ने कहा कि पिछले सर्वेक्षण के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी की टीम व लोगों ने जो अनुकरणीय समर्पण दिया है, इस प्रदर्शन के लिए सभी बधाई के पात्र है।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/