बस्ती में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और सहायता कार्य में तेजी

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

बस्ती (ST News): उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित 50 से अधिक गांव में प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के राहत और सहायता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि सरयू नदी खतरे के निशान से 77 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी में आज 351617 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शारदा बैराज से 164702, गिरजा बैराज से 159570 तथा सरयू बैराज से 7345 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बीते 24 घंटे में सरयू का जलस्तर एक सेंटीमीटर घटा है। बाढ़ और कटान से प्रभावित 50 से अधिक गांव के 17000 से भी अधिक नागरिकों को जिला प्रशासन द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है । प्रशासन नागरिकों को राहत किट दे रहा है जिसमें अनाज सहित अन्य उपयोगी सामग्री है । मुख्य विकास अधिकारी सरनजीत कौर ने कहा कि 62 गांव की फसलों को नुकसान पहुंचा है। विक्रमजोत, दुबौलिया कप्तानगंज, विकासखंड क्षेत्र के , गांव में फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि राजस्व और बीमा कंपनी द्वारा संयुक्त रुप से सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के लिए 82 ग्रामों का चयन किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के बाद किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान की जायेगी ।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *