तय समय-सीमा में पूरी की हो परियोजनायें : मौर्य

उत्तर प्रदेश टॉप -न्यूज़ न्यूज़ प्रदेश राजनीती लखनऊ न्यूज़

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

लखनऊ (ST News): उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से गुरूवार को कहा कि जो परियोजनाएं पूरी हो गयी हैं, उन्हे तत्काल सम्बन्धित विभागों को हैण्डओवर कराया जाये। राजकीय निर्माण निगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि जिन विभागों द्वारा हैण्डओवर करने में आनाकानी की जा रही है, उनके उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करके गतिरोधों को दूर करते हुये हैण्डओवर कराया जाय। श्री मौर्य ने निर्देश दिये कि जो परियोजनाएं प्रगतिशील हैं, उनके पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित की जाय और तय समय-सीमा में परियोजनाएं पूरी की जायं। उन्होने कहा कि राजकीय निर्माण निगम की आय को बढ़ाने के हर सम्भव उपाय किये जांय।

यह भी पढ़ें – https://sindhutimes.in/action-to-be-taken-to-prevent-waterborne-diseases-yogi/

देश व विदेश के टेण्डरों में भी राजकीय निर्माण निगम सहभागी बनकर विदेशों में भी अपनी साख बनाए। ग्लोबल टेण्डर के लिये एक यूनिट स्थापित की जाये। गौरतलब है कि राजकीय निर्माण निगम के 18 अंचलों द्वारा प्रदेश के अन्दर एवं सात अंचलों द्वारा उत्तर प्रदेश के बाहर अन्य कई प्रान्तों में कार्य कराये जा रहे हैं। श्री मौर्य ने कहा कि राजकीय निर्माण निगम अपने कार्यों का विस्तार करने की योजना बनाए। बैठक में बताया गया कि राजकीय निर्माण निगम प्रतिवर्ष पांच हजार करोड़ रूपये की धनराशि के कार्य करने की क्षमता रखता है।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/