पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं: जाजू

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

नयी दिल्ली,(वार्ता): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने दिल्ली के लोगों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पर्यावरण की स्वच्छता- सुरक्षा के लिए वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगाएं। बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में गुरुवार को वृक्षारोपण के अवसर पर आयोजित समारोह में स्थानीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री जाजू ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े इको पार्क का उपहार इसी क्षेत्र को दिया है। उन्होंने कहा कि यहां 885 एकड़ के भूखंड पर दुनिया का सबसे बड़ा इको पार्क बनाया जा रहा है जिसमें करीब 50 हजार पेड़ लगाए जाएंगे और साइकिल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, योगा केंद्र आदि भी बनाये जाएंगे। इस इको पार्क के बन जाने से दिल्ली में प्रदूषण में कमी लाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े- https://sindhutimes.in/javadekar-denies-allegations-of-relaxation-in-environmental-clearance-rules/

श्री जाजू ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय सराय काले खां से मीठापुर चौक होते हुए बल्लभगढ़ तक हाईवे का निर्माण करने जा रहा है जिसके तहत मीठापुर चौक पर एक फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस हाईवे के दोनों किनारों पर भी हजारों की संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे। भाजपा उपाध्यक्ष ने श्री मोदी के कुशल नेतृत्व की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का भूमिपूजन व शिलान्यास कर उन्होंने दुनिया भर के करोड़ों लोगों के सपनों को साकार किया है। अब वहां प्रभु श्रीराम का विराट मंदिर बनकर तैयार होगा। इसी प्रकार ठीक एक साल पहले जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने एक ही देश में दो निशान और दो विधान का चलन बंद करने का ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम उठाकर भाजपा के संकल्प को पूरा करने का काम किया। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, दक्षिण दिल्ली नगर निगम महापौर अनामिका सिंह, निगम पार्षद बिरन्द्री-महेश अवाना, निगम पार्षद के के शुक्ला, निगम पार्षद महेश लोहिया, दक्षिण दिल्ली जिला भाजपा अध्यक्ष रोहताश कुमार एडवोकेट और पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *