कासंगज हत्याकांड का फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

अपराध उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश

published by saurabh

इसे भी देंखें–https://www.youtube.com/watch?v=m0_Caa0LIhc&t=20s

कासगंज ,(ST News): उत्तर प्रदेश की कासगंज पुलिस ने पिछले दिनों सोरों क्षेत्र के होडलपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले फरार आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को सोरों इलाके के होडपुर गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर गोलीबारी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 15 लोगों को नामजद किया गया था।

यह भी पढ़े-https://sindhutimes.in/up-bjp-president-swatantradev-corona-infected/

पुलिस 12 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया कि हत्याकाण्ड के नामजद फरार चल रहे आरोपी भूप सिंह को आज गोरहा चांडी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल डंडा बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करेंhttp://ratnashikhatimes.com/