वरूण धवन की मां का किरदार निभायेगी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह

न्यूज़ मनोरंजन

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

मुंबई, (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह आने वाली फिल्म में वरूण धवन की मां का किरदार निभाती नजर आयेंगी। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू सिंह ने पहली बार फिल्म साइन की है। बताया जा रहा है कि नीतू सिंह ने राज मेहता की फिल्म के लिए हां कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी नज़र आएंगे।

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/priyanka-announced-the-first-international-film-evil-eye/

बताया जा रहा है कि नीतू फिल्म में वरुण धवन की मां का किरदार निभाएंगी, जबकि अनिल कपूर नीतू कपूर के पति यानी वरुण के पिता के रुप में नज़र आएंगे। यह रोमांटिक फिल्म अक्टूबर के आखिरी तक या नवंबर में फ्लोर पर आ सकती है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म नॉर्थ इंडिया की कहानी पर आधारित है और यह फिल्म गुड न्यूज का सीक्वल नहीं है। इस फिल्म की कहानी काफी अलग है। नीतू कपूर सिंह अंतिम बार वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म ‘बेशर्म’ में नज़र आई थीं, जिसमें रणबीर कपूर और ऋषि कपूर भी थे।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/