उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दी खेती किसानी के पर्व नुआखाई की शुभकामनाएं

टॉप -न्यूज़ न्यूज़ राजनीती राष्ट्रीय

published by saurabh

इसे भी देंखें https://www.youtube.com/watch?v=ta5scYWKE4o&t=263s

नयी दिल्ली, (वार्ता): उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने खेती किसानी के पर्व नुआखाई की शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति ने रविवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि इस त्यौहार से मानव और प्रकृति का रिश्ता परिलक्षित होता है। उन्होंने कहा,“नुआखाई जुहार! अन्न की पूजा का प्राचीन उत्सव, किसानों के परिश्रम का उत्सव, नई फसल का नया अन्न घर आने का उत्सव. मेरी बधाइयाँ और शुभकामनाएं!”

यह भी पढ़ें- https://sindhutimes.in/increase-in-active-cases-in-maharashtra-andhra-odisha/

श्री नायडू ने कहा कि इस त्यौहार में मानव और प्रकृति के रिश्तों की गहराई झलकती है। नुआखाई अथवा नवाखाई एक कृषि त्योहार है जिसे मुख्य रूप से देश में पश्चिमी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है। नुआखाई मौसम का नया चावल आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

कृषि से संबन्धित समाचारों के लिए लागइन करें–http://ratnashikhatimes.com/